फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को सोते समय भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, छिन जाएगा सुख, नहीं मिलेगा चैन

Sun, 18 Nov 2018 08:24 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
vastu tips for bed
विज्ञापन

बिस्तर ठीक से नींद न आना, सोने के बाद बुरे सपने आना, अचानक रात को उठकर बैठ जाना आदि जैसी समस्याओं के पीछे आपकी तमाम परेशानियों के साथ कुछ वास्तु दोष भी हो सकते हैं। जिन्हें दूर नहीं करने पर आपकी परेशानी बजाय कम होने की बढ़ती चली जाती है। कुछ वास्तु दोष जड़वत्त होते हैं, अर्थात् भवन के निर्माण के साथ ही हमसे जुड़ जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे वास्तु दोष होते हैं, जो हमारी करनी के कारण अर्थात् हमारे द्वारा जाने-अनजाने हो जाते हैं। आइए आज कुछ ऐसे अस्थायी वास्तु दोष के बारे में जानते हैं जो आपके सोने के स्थान के इर्द-गिर्द होते हैं। जिनके होने के कारण आपकी रातों की नींद गायब हो जाती है और आपके घर सौभाग्य की बजाय दुर्भाग्य का बसेरा हो जाता है।

विज्ञापन


बेडरूम से जुड़े वास्तुदोष को दूर करने के लिए आपको रात में सोते समय कुछ वस्तुएं हैं, जिन्हें भूलकर भी साथ नहीं रखना है। हमारे दैनिक प्रयोग में आने वाली कुछ वस्तुएं हैं? जिन्हें साथ लेकर सोना हानिकारक होता है। आइए जानते हैं कि हमें कौन सी चीजों को अपने बिस्तर पर साथ रखकर नहीं सोना चाहिए —

1. रात को सोते समय कभी भी भूलकर अपना पर्स या दवाईयां तकिये या फिर बिस्तर के नीचे न रखकर कर सोएं।

2. रात को सोते समय कभी भी पानी का पात्र अपने सिर की तरफ रखकर न सोयें। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग उत्पन्न होता है।

3. सोने से पहले जूते-चप्पल कभी भी बिस्तर के नीचे या सिरहाने की तरफ न उतारें। इससे निगेटिव एनर्जी आती है।

4. यदि आप अपनी गाड़ी, ऑफिस या मकान की चाबियां साथ लेकर सोते हैं, तो इससे चोरी होने का खतरा बढ़ता है।

5. राहु की वस्तुएं अर्थात् मोबाइल, लैपटॉप आदि अपने बिस्तर पर रखकर न सोयें।

6. किसी प्रकार का कोई तेल अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

7. सोते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर के ठीक सामने कोई आईना न लगा हो। इस दोष के कारण रोग उत्पन्न होता है और पति-पत्नी के बीच में कलह बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें