फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: इन 7 कारणों से आपकी तरक्की में आती हैं बाधाएं और बढ़ता जाता है दुर्भाग्य

Wed, 14 Nov 2018 01:15 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वास्तु टिप्स
विज्ञापन

कई बार देखने को मिलता है कि व्यक्ति किसी काम को पूरा करने में अपनी सारी ताकत लगा देता है लेकिन बार-बार उसे असफलता ही मिलती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जब बार-बार प्रयास करने में भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती तो इस कारण उसके घर पर मौजूद कोई वास्तु दोष हो सकता है। घर पर अगर कोई वास्तु दोष है तो व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं आती हैं और दुर्भाग्य उसका पीछा नहीं छोड़ता। घर पर वास्तु से संबंधित कुछ बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


- घर के अंदर कभी भी बोनसाई और कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

- घर के उत्तर- पूर्वी हिस्कों में कभी भी भारी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। इससे भी घर पर नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

- बिस्तर के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे रोग और मानसिक परेशानियां आती हैं।

- दान और पूजा के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए।

- देवी देवताओं की टूटी मूर्तियों को भी घर में नहीं होना चाहिए।

- बंद और टूटी-फूटी घड़ियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।

- उत्तर-पश्चिम दिशा में अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस दिशा का सीधा संबंध पैसों से होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें