फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और समृद्घि के लिए किचन से ऐसे भगाएं राहु को

Sat, 15 Dec 2012 01:01 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में किचन सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसे घर की आत्मा कहा जाता है क्योंकि यहीं भोजन बनता है जिससे घर में रहने वाले लोगों को आहार मिलता है। अगर यह स्थान राहु के प्रभाव में आ जाए तो घर में रहने वाले लोग कभी खुश नहीं रहते। घर में रहने वाले लोग अक्सर बीमार होते रहते हैं। घर का मुखिया मानसिक तनाव में घिरा रहता है। वास्तु विज्ञान में कुछ ऐसी स्थितियों का जिक्र किया गया है जिससे किचन में राहु का प्रवेश हो जाता है। देखिए क्या आपके घर में तो राहु के लिए स्थान नहीं बना है।
विज्ञापन


वास्तु विज्ञान के अनुसार राहु टूटे हुए दरवाजे, उखरे हुए प्लास्टर, दीवारों की दरारों, टूटी हुई वस्तुओं, फीकी पेंटिंग वाली दीवारों में, अंधेरे कोनों में रहता है। अगर किचन में बड़ा छज्जा निकला हुआ है और रोशनी कम है तो वहां भी राहु बैठा होता है। जहां राहु होता है वहां नकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

किचन बहुत लम्बा और बड़ा हो लेकिन इसमें धुआं निकलने के लिए चिमनी की व्यवस्था नहीं हो तो धुआं घर में रह जाता है। इससे दीवारें काली पड़ने लगती हैं। किचन का रंग फीका होने पर भी राहु किचन में अपना पांव जमाने लगता है। इसलिए किचन बहुत लंबा नहीं होना चाहिए और किचन से धुंआ निकलने का पूरा प्रबंध होना चाहिए। किचन की दीवारों का रंग फीका होने लगे तो तुरंत कलर करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


किचन से ऐसे भगायें राहु को
किचन में रोशनी का अच्छा प्रबंध करें ताकि कोई भी कोना अंधेरा नहीं रहे। दीवारों में दरारें आने पर उसकी मरम्मत में देर न करें। किचन को हमेशा साफ रखें। रात में सोने से पहले किचन की साफ सफाई कर लें। झूठे बर्तन वॉश बेसिन में रात को नहीं छोड़े। सुबह और शाम में भोजन बनाने से पहले किचन में धूप दीप दिखायें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें