हम जिस समाज में रहते हैं वहां कई घरों में पालतू जानवर और पक्षी रखने का चलन है। बहुत से लोग ये मानते हैं कि पालतू जानवरों घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ घरों में तो ये पालतू जानवर परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। ज्यादातर लोग कुत्ते, बिल्ली और तोते जैसे पालतू जानवर पालना पसंद करते हैं। मगर आज के इस लेख में हम तोते से संबंधित कुछ वास्तु नियम के बारे में जानेंगे। तोते इसलिए पाले जाते हैं क्योंकि ये इंसानों से खूब बातचीत करते हैं। ज्यादातर तोतों की प्रजातियां बहुत अच्छे साथी साबित हो सकती हैं। इन्हें अक्सर पिंजरे में रखा जाता है और फल-सब्जियां खिलाई जाती हैं। बहुत से भारतीय घरों में इन्हें अक्सर 'मिठू' कहकर बुलाया जाता है।
क्या कहता है वास्तु शास्त्र
हालांकि तोते बहुत ही मज़ेदार और प्यार करने वाले होते हैं, फिर भी कुछ लोग इन्हें पालना अशुभ मानते हैं। इसलिए आइए इस खबर में जानते हैं कि, घरों में तोता रखना शुभ होता है या नहीं। ज्यादातर वास्तु विशेषज्ञ घरों में तोता पालने को शुभ मानते हैं, मगर उनके पिंजरे की दिशा के बारे में कुछ नियमों का पालन करना होता है जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तोता रखने से बच्चों के पढ़ाई में मन लगाने में मदद मिलती है।
तोता रखने से पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे होते हैं
यह भी माना जाता है कि घर में तोता रखने से परिवार के सदस्यों को कम बीमारियां होती हैं और ज्यादातर लोग खुश रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में तोता या तोते की तस्वीर हो, तो ये कुछ ग्रहों की वजह से होने वाली परेशानियों से घर की रक्षा करता है। ये भी सलाह दी जाती है कि तोते को खुश रखना जरूरी है क्योंकि अगर वो गुस्से में रहता है, तो घर में कंगाली आ सकती है। घर में तोता रखने से पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे होते हैं और घर का माहौल भी सकारात्मक रहता है।
किन लोगों को नहीं पालना चाहिए तोता
बहुत से लोगों को तोता पालने की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि ये उनकी जन्मपत्री का हिस्सा होता है। मगर किसी को खास तौर पर तोता न पालने की सलाह दी गई हो और वो फिर भी पाल ले, तो ये अशुभ हो सकता है। अगर तोता खुश नहीं है, तो वो अपने मालिक को श्राप भी दे सकता है, जिससे घर में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा, अगर घर में लोग लड़ते-झगड़ते हैं और गाली-गलौज करते हैं, तो तोते वो शब्द सीखकर उन्हें दोहराने लग सकते हैं। इससे भी घर का वातावरण खराब हो सकता है। इसलिए तोता पालने से पहले इन बातों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।