फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शयन कक्ष में रखें ये चीज, करोबार में होगी तरक्की नहीं रहेगी धन की कमी

Wed, 06 Jan 2021 01:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सफलता
विज्ञापन

कारोबार किसी भी व्यक्ति का आजीविका का साधन होता है। कारोबार को खड़ा करने में वर्षों की मेहनत लग जाती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके कारोबार में तरक्की हो। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत में जुटे रहते हैं, लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी बन जाती हैं, जब व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो आपके कारोबार में तरक्की और धन प्राप्ति आपके कर्म पर निर्भर करती है, लेकिन वास्तु के अनुसार यदि आप अपने कारोबार के अनुसार शयन कक्ष में कुछ चीजें रखते हैं तो व्यापार कारोबार में तरक्की पा सकते हैं साथ ही आपको धन की कमी भी नहीं होती है।

विज्ञापन

 

  • जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं उन्हें अपने शयन कक्ष या अलमारी में लाल रंग की चुनरी रखना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार से लकड़ी का कारोबार करने वालो को शयन कक्ष में बांसुरी रखनी चाहिए।
  • जो लोग सुनार हैं यानि सोने चांदी का कारोबार करते हैं उन्हें अपने शयन कक्ष में मोरपंख रखना चाहिए। चांदी का मोरपंख रखना बहुत शुभ रहता है।
  • यदि आप गाड़ियों से संबंधित कोई व्यापार करते हैं तो शयन कक्ष में तांबे या फिर लकड़ी का बना हुआ पिरामिड रखें।
  • यदि आप लेखक, पत्रकार और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो अपने शयन कक्ष में एक ग्लोब या फिर चार रंगों के पेन का जोड़ा रखें।
विज्ञापन

  • जो लोग खाने के कारोबार से जुड़े हुए हो उन्हें शयन कक्ष में गाय की मूर्ति रखना चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री वाले लोगों को अपने कमरे में क्रिस्टल लटकाना चाहिए।
  • दवाइयों के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने शयनकक्ष में सूर्य देव का चित्र लगाना चाहिए।
  • जो लोग जूतों का कारोबार से जुड़े हो उन्हें अपने शयन कक्ष नें काले रंग का शो-पीस रखना चाहिए।
  • संगीत और कला क्षेत्र को लोगों को शयन कक्ष में वीणा या फिर बांसुरी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें