वास्तु शास्त्र में हर एक स्थान के निर्माण को लेकर सही दिशा और नियम बताएं हैं, इसलिए घर का मंदिर बनाते समय भी वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है। सनातन धर्म में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके घर में मंदिर न बना हो। हर व्यक्ति अपने घर में एक छोटा सा पूजा स्थान अवश्य बनाता है, ताकि वह वहां पर अपने इष्ट का ध्यान कर सके। मंदिर एक ऐसा स्थान है, जहां पर हमारे देवी-देवता विराजते हैं। इस स्थान का विशेष ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। यदि आप इस स्थान को लेकर लापरवाही बरतते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए हमारे घर का मंदिर...