फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु दोष से मुक्ति दिलाएंगे यह अक्षर

Fri, 04 Mar 2016 08:49 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दायीं ओर केला का पेड़
बायीं तरफ तुलसी का पौधा लगाएं
अक्षरों से करें वास्तु दोष का निवारण
विज्ञापन
वर्णमाला - फोटो : varnmala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु दोष घर में रहने वालों की सेहत और आय को प्रभावित करता है। वास्तु सही नहीं होने पर मानसिक तनाव और पारिवारिक संबंधों में भी दूरियां आने लगती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार जो दिशा दोषपूर्ण होती है उस दिशा के अनुरूप अशुभ फल मिलता है।
विज्ञापन


वास्तु दोष के कारण से आने वाली परेशानियों से बचने के लिए घर के मुख्यद्वार पर दायीं ओर केला का पेड़ और बायीं तरफ तुलसी का पौधा लगाएं। अगर घर के बाहर पौधा लगाना संभव नहीं हो तो अक्षरों से करें वास्तु दोष का निवारण।
विज्ञापन


उत्तर दिशा वास्तु दोष निवारण
घर का उत्तरी भाग वास्तु दोष से पीड़ित है तो इस दिशा में एक सादे कागज पर 'अ' लिखकर चिपका दें।

दक्षिण दिशा वास्तु दोष निवारण
दक्षिण दिशा में मौजूद वास्तु दोष दूर करने के लिए इस दिशा में 'म' अक्षर लिखकर चिपका दें।

पूर्व दिशा में वास्तु दोष निवारण
पूर्व दिशा में मौजूद वास्तु दोष दूर करने के लिए इस दिशा में 'चन्द्र बिन्दु' लिखकर चिपका दें।

पश्चिम दिशा में वास्तु दोष निवारण
पूर्व दिशा में मौजूद वास्तु दोष दूर करने के लिए इस दिशा में 'ऊ' लिखकर चिपका दें।
 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें