फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद नहीं आती तो आजमाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

Wed, 07 Nov 2012 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को अच्छी नींद हम सभी की सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। जब तक हम पूरी नींद नहीं लेंगे, तब तक कोई भी काम अच्छी तरह से पूरा नहीं कर पाएंगे। अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आपका बेडरूम साफ-सुथरा हो। गहरी नींद के लिए बेड आरामदायक होना भी जरूरी है। फेंगशुई में भी बेहतर नींद के लिए कुछ उपाय बताए गये हैं आप चाहें तो इसे भी आजमा सकते हैं।
विज्ञापन


बहुत से लोग बेडरूम में टेलीवीजिन और कम्प्यूटर रखते हैं। अच्छी नींद के लिए इन ऐसे इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई के मुताबिक टीवी अत्याधिक अत्यधिक मात्रा में यांग ऊर्जा को उत्पन्न करता है जो नींद के लिए समस्या बनती है।

अच्छा होगा कि आप अपने बेडरूम में एक लॉफिंग बुद्धा रखें। इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे मन हल्का होगा और अच्छी नींद आएगी। लाफिंग बुद्धा धन और स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। बेडरूम में इसे रखने से धन-धान्य और दाम्पत्य जीवन का प्रेम बढ़ेगा साथ ही आर्थिक बाधाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


बेडरूम में कलर भी नींद को प्रभावित करता है। बेडरूम की दीवारों पर चटख रंग आंखों को चुभता है, इसका मतलब है कि बेडरूम का कलर यांग ऊर्जा उत्पन्न कर रहा है। इससे बचने के लिए कमरे में हमेशा हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। इसके विपरीत बिस्तर की चादर हल्के रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे सुस्ती छायी रहती है।

बेड शीट का कलर लाल और गुलाबी अच्छा माना जाता है। यह उत्साह और प्रेम को बढ़ाने वाला होता है। बेडरूम में तेज रोशनी न रखें। इससे भी नींद में बाधा आती है। अच्छी नींद के लिए बेड रूम में सॉफ्ट लाईट का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें