दीपावली का त्यौहार आने वाला है। जाहिर है कि आप अपने घर को रोशनी से जगमगाने की तैयारी में लगे होंगे। आइए जानते हैं कि कहां पर किस रंग की रोशनी की जाए जिससे मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आपके घर-परिवार पर बनी रहे। फेंगसुई के अनुसार दिशा का ध्यान रखते हुए अलग-अलग रंगों की रोशनी से घर को रोशन करें तो घर में सुख-समृद्धि आती है।
हरे रंग की रोशनी
घर में रहने वाले लोगों का ध्यान केन्द्रित हो इसके लिए घर के उत्तर पूर्वी कोने में हरे रंग की रोशनी वाली लाईट या मोमबत्ती जलाएं। इससे बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई में लगेगा।
गुलाबी रोशनी
पारिवारिक सुख एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास पर कायम रहता है। जिस घर में आपसी प्रेम और सामंजस्य होता है वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसके लिए घर के दक्षिण पश्चिम भाग में गुलाबी रंग की रोशनी करें। आपके घर की दीवाल पर गुलाबी रंग नहीं जंचता है तो पीले रंग की रोशनी भी कर सकते हैं।
लाल रोशनी
माता लक्ष्मी धन और वैभव प्रदान करती हैं। इनका प्रिय रंग लाल है। माता से धन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए घर के दक्षिण भाग में लाल रंग की रोशनी वाली लाईट या मोमबत्ती जलाएं।
सफेद रोशनी
आप कलात्मक कार्यों में रूचि रखते हैं या आपकी आजीविका का संबंध कलाक्षेत्र से है तो इस साल कला जगत में उन्नति के लिए घर के उत्तर-पश्चिमी भाग में सफेद रंग की रोशनी वाली लाईट लगाएं।
नीली रोशनी
घर में रहने वाले लोग स्वस्थ रहें इसके लिए घर के पूर्वी दिशा में नीले रंग की रोशनी वाली लाईट लगाएं। इससे घर में सकारात्मक का उर्जा का संचार होगा और नकारात्मक उर्जा घर से दूर चली जाएगी।