आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने दरवाजे पर सरसो का तेल और सिंदूर का टीका लगा कर रखते हैं। खासतौर पर दीपावाली के दिन तो जरुर ही तेल और सिंदूर लगाते हैं। क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।
विज्ञापन
वास्तु विज्ञान के अनुसार दरवाजे पर सिंदूर और तेल लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं होता है। यह घर में मौजूद वास्तुदोष को भी दूर करने में कारगर माना जाता है।
वास्तु विशेषज्ञ कुलदीप सालूजा के अनुसार दरवाजे पर सिंदूर लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जबकि सरसों का तेल शनि का प्रतिनिधि माना जाता है जो बुरी नजरों से रक्षा करता है।