रात को सोते वक्त हम ये ध्यान ही नहीं देते कि हमारे आस पास क्या चीजें पड़ी हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि रात को सोते वक्त खासकर से ध्यान रखना चाहिए कि सिरहाने कोई ऐसी चीज तो नहीं पड़ी, जिससे नुकसान हो सकता है। इन चीजों से ना ही सिर्फ धन की हानि होती है, बल्कि स्वास्थ्य और करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
- लोग अक्सर पानी की बोतल को सिर के पास रखकर सोते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे सेहत पर असर पड़ता है। जल शीतल होता है और चंद्रमा से जोड़ा जाता है। सिरहाने पानी रखने से चंद्रमा का दिमाग पर असर पड़ता है।
- किताबों को तकिये के नीचे रखकर सोते हैं तो अपनी आदत बदल लीजिए। अखबार और मैगजीन को सिर के नजदीक रखने से करियर और सेहत पर असर पड़ता है।
- मोबाइल फोन को वैसे भी रेडिएशन की वजह से सिर के पास नहीं रखना चाहिए। वास्तु में फोन को सिरहाने रखने से मना किया गया है।
- रात को सोते वक्त जूते-चप्पल सिरहाने नहीं होने चाहिए। सोते समय ध्यान दें कि बेड के नीचे से चप्पलें हटा लें। इससे स्वास्थ्य और धन का नुकसान होता है।
- पर्स या बटुआ भी सोते वक्त सिर के पास नहीं रखना चाहिए। इससे फिजुलखर्ची बढ़ती है।