फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips for wallet : इस उपाय से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी, हमेशा रुपयों से भरा रहेगा पर्स

Fri, 25 Jan 2019 12:57 PM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
vastu wallet tips
जीवन में पैसे-रुपयों से सब कुछ नहीं मिलता लेकिन यह भी सच है कि पैसे-रुपयों से ही तमाम सुख मिलते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी जेब में रखा पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहे। यदि आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहे और आपको पैसे की कभी भी किल्लत न हो तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों को जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 10
lakshmi pujan
मां लक्ष्मी की कृपा
आपके पर्स में हमेशा रुपये भरे रहें फिर चाहे वह कैश के रूप में हो या प्लास्टिक मनी के रूप में, इसके लिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होनी आवश्यक है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए आपको अपने पर्स में कुछ शुभ चीजों को हमेशा पूरे विश्वास और पवित्रता के साथ रखना चाहिए। जैसे मां लक्ष्मी की पूजा की गई तस्वीर को बरकत बनी रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि मां लक्ष्मी की तस्वीर कटी-फटी न हो। 
विज्ञापन

3 of 10
shri yantra - फोटो : shri yantra
समृद्धि का श्रीयंत्र
यदि आप चाहते हैं कि आपके पर्स में कभी पैसे खत्म न हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो इसके लिए आप अपने पर्स में छोटे आकार का श्रीयंत्र विधि-विधान से पूजा करवाकर रख लें। श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। सुख-समृद्धि की कामना करने वाले को इसकी अवश्य पूजा करना चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा शुभ फल देने वाला माना गया है।
 

4 of 10
silver coin - फोटो : अमर उजाला
चांदी का सिक्का
पर्स में पूजा किए गया चांदी का सिक्का रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होता होती है। वास्तु के अनुसार भी चांदी का सिक्का धन की वृद्धि के लिए  शुभ माना गया है। इस बात का ध्यान रहे कि इस सिक्के में मां लक्ष्मी की तस्वीर अंकित हो और इसे पूजा करने के पश्चात ही अपने पर्स में रखें। इसी तरह आप चाहें तो तांबे की पट्टी पर कुबेर और श्री यंत्र बनवाकर रख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
er - फोटो : getty images
केसर या हल्दी का टुकड़ा
लक्ष्मी पूजन में केसर और हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। शुभता लिए हुए केसर या हल्दी के टुकड़े को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा से पर्स रुपयों से कभी खाली नहीं होता है। 
विज्ञापन

6 of 10
चावल - फोटो : AmarUjala
अक्षत
ज्योतिष शासत्र के अनुसार शुक्र को जीवन में सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। अक्षत या फिर कहें अखंडित चावल भी उसी शुक्र ग्रह का प्रतीक है। मां लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाए गए अक्षत बहुत ज्यादा शुभता लिए होते हैं। सुख-सौभाग्य को बढ़ाने और धन के भंडार को भरा रखने के लिए इस पवित्र एवं शुभ अक्षत को छोटे से सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रख लें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके पास हमेशा धन-धान्य बना रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 10
गोमती चक्र
गोमती चक्र
गोमती चक्र भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी की पूजा में इसका विशेष प्रयोग किया जाता है। तंत्र शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने में यह काफी शुभ साबित होता है। पूजित गोमती चक्र को पर्स में रखने से कभी पैसों की किल्लत नहीं होती है। 

8 of 10
कौड़ी
सुमुद्री कौड़ी
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए की जाने वाली पूजा में कौड़ी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। शुभता लिए इस कौड़ी को पर्स में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और आपका पर्स रुपयों से भरा रहता है। 

9 of 10
peepal
पीपल का अभिमंत्रित पत्ता
सनातन परंपरा में पीपल के वृक्ष को काफी पवित्र माना गया है। इसमें भगवान विष्णु का वास माना गया है। ऐसे में माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप पीपल के पत्ते को शुभ मुहूर्त में लेकर शुद्ध जल एवं रोली आदि से अभिमंत्रित करें और इस पर केसर से ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नमः लिखकर अपने पर्स में रखें। ध्यान रहे कि पूजित पीपल के पत्ते को पर्स में रखते समय किसी दूसरे व्यक्ति की नजर न पड़े। जब कभी यह पत्ता टूट जाए तो इसे किसी पवित्र नदी या साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। 
विज्ञापन

10 of 10
kamal gatta
कमल गट्टा
यदि आपके पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं तो आप मां लक्ष्मी के पूजन में विशेष रूप से प्रयोग में लाए जाने वाले कमलगट्टे के बीज को अपने पर्स में रखकर इसका शुभ प्रभाव प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ इस बात का ख्याल रखें कि पर्स न तो फटा हुआ हो और न ही उसमें नकारात्मक उर्जा बढ़ाने वाली गैरजरूरी चीजें जैसे — पुराने बिल आदि हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें