Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन सहन व सभी दिशाओं का भलिभांति जिक्र हैं। इसके अलावा वास्तु में पूजा पाठ के नियमों का भी उल्लेख है, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में वास्तु के अनुसार कार्य सम्पन्न होते हैं, वहां हमेशा खुशहाली रहती है। साथ ही उस घर में मां लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। वहीं वास्तु दोष होने पर घर में लगातार परेशानियां बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है।
माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने से बरकत रुक जाती है और परिवार में बीमारियां बनी रहती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार घर में धातु के कछुए को रखने से पैसे की तंगी नहीं होती है और रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती। यही नहीं परिवार के सभी लोग तरक्की भी करते हैं। अगर ये कछुआ तांबा या चांदी जैसी धातुओं से बना होता है, तो आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। बता दें वास्तु से जुड़ी चीजों को रखने से घर से कलेश भी दूर होता है, और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।