उत्पन्ना एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्पन्ना एकादशी तिथि
उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है।
उत्पन्ना एकादशी तिथि 2021: 30 नवंबर 2021 (मंगलवार),
एकादशी प्रारंभ: 30 नवंबर 2021- दोपहर 2 बजे,
एकादशी समाप्त: 1 दिसंबर 2021- दोपहर 12: 55 मिनट.
व्रत पारण का समय: 1 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को प्रातः 7: 40 मिनट से प्रातः 9:00 बजे तक
उत्पन्ना एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : google
उत्पन्ना एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा
उत्पन्ना एकादशी की कथा के अनुसार सतयुग में मुरु नाम का एक असुर था जो बहुत अत्याचारी था। मुरु नाम के इस असुर ने देवलोक में सभी देवों को परास्त कर भाग दिया और इन्द्र देव को अपना बंधक बना लिया। सभी देवता अपनी इस समस्या को लेकर भगवान शिव के पास गए और तब भगवान शिव ने उन्हें क्षीरसागर में भगवान श्री विष्णु के पास जाकर उनसे सहायता मांगने का आदेश दिया।
सभी देवता क्षीरसागर पहुंचे और श्रीविष्णु से अपनी व्यथा बताई । भगवान विष्णु ने स्वयं रणभूमि में जाकर असुर मुरु से युद्ध आरंभ किया। कहते हैं यह युद्ध दस हजार वर्षों तक चला। सभी दैत्य सेन मारी गई लेकिन मुरु ने हार नहीं मानी और घायल होने के बाद भी श्री विष्णु से युद्ध करता रहा। भगवान विष्णु ने जब मुरु को घायल अवस्था में देखा तो वे बद्रिकाश्रम की हेमवती नामक गुफा में विश्राम करने चले गए।
जब श्रीविष्णु योगनिद्रा में थे तब मुरु उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और जैसे ही उसने भगवान को मारने का प्रयास किया तभी वहां एक प्रकाश पुंज उत्पन्न हुआ। उस पुंज से एक देवी प्रकट हुईं और उस देवी ने मुरु असुर का वध कर दिया।
जिससे एकादशी देवी प्रकट हुई और देवी ने उस दैत्य का वध कर दिया। मान्यता है कि वह देवी श्री विष्णु के शरीर से उत्पन्न हुई थी। विष्णु भगवान ने उस देवी को वरदान देते हुए कहा कि जो लोग माया मोह में बंधे हुए हैं उन्हें मुझ तक लाने में तुम सहायक होगी। तुम्हारी पूजा अर्चना करने वाले भक्त हमेशा सुखी और समृद्ध रहेंगे। कहते हैं तभी से एकादशी देवी के रूप में उनकी पूजा अर्चना होती है।