फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, हो जाएंगे कंगाल

Sat, 19 Jun 2021 12:09 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। इसके लिए हर व्यक्ति अपने स्तर पर प्रयास भी करता है। लेकिन कई बार बहुत प्रयास करने पर भी घर में पैसा नहीं टिकता है। घर में बिना वजह के खर्च बढ़ने लगते हैं। क्या आप जानते हैं घर में खर्च बढ़ने के पीछे भी कई कारण होते हैं। हमारे बड़े बुजुर्ग पहले हर कार्य को करते समय बहुत सी बातों को ध्यान में रखते थे लेकिन आज के समय में लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। यदि सूर्यास्त के बाद इन कार्यों को करते हैं तो घर में बरकत नहीं होती है और दरिद्रता आने लगती है इसलिए सूर्यास्त के बाद इन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यास्त के बाद तुलसी न छुएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
सूर्यास्त के बाद न छुएं तुलसी
हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद पौधे नहीं छूने चाहिए। खासतौर पर शाम के समय सूर्यास्त के बाद भूलकर भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। यहां तक की सूर्यास्त के बाद तुलसी में जल भी नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श करने तोड़ने आदि से मां लक्ष्मी नाराज होती है जिससे आपके घर में धन की कमी होने लगती है औऱ दरिद्रता आने लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यास्त के बाद किसी को दही नहीं देना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्यास्त के बाद न करें इस चीज का दान
द्वार पर आए किसी भी व्यक्ति को खाली नहीं लौटाना चाहिए। यही एक मनुष्य का धर्म होता है लेकिन सूर्यास्त के बाद दही का दान नहीं करना चाहिए। दही को शुक्र ग्रह से संबंधित खाद्य पदार्थ माना जाता है और शुक्र को धन वैभव का प्रदाता माना गया है। सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के बाद दही का दान करने से सुख-समृद्धि में कमी आती है। आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 6
सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सूर्यास्त के समय सोना वर्जित
सूर्यास्त के समय सोना वर्जित माना गया है साथ ही इस समय भोजन भी नहीं करना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य की हानि होती है। माना जाता है कि सूर्यास्त के समय सोने से धन हानि होने लगती है। शास्त्रों में सूर्यास्त का समय यानि दोनों बेला का समय पूजन-वंदन का समय माना गया है।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्यास्त के बाद न लगाएं झाड़ू
यह बात हम बुजुर्गों से हमेशा सुनते आए हैं कि सूर्यास्त के समय या बाद में कभी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। यदि घर में झाड़ू-पोछा या साफ-सफाई करना है तो सूर्यास्त से पहले ही कर लेनी चाहिए। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से धन हानि होने लगती है। माना जाता है कि इससे आपके घर से लक्ष्मी चली जाती हैं जिसके कारण धन का अभाव होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सूर्यास्त के बाद न काटे बाल और नाखून
लोग कई बार बाल कटवाते समय या फिर नाखून काटते हुए दिन का तो ध्यान रखते हैं लेकिन समय का ध्यान नहीं रखते हैं। सूर्यास्त के बाद बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें