Tarot Card Reading 30 September 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का समय जिम्मेदारियों के क्षेत्र में विशेष संकेत दे रहा है। वर्तमान में आपके जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियाँ बन रही हैं, जिनमें अचानक या अपेक्षा से अधिक उत्तरदायित्व आपके कंधों पर आ सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि कुछ दायित्वों के लिए आप अभी मानसिक रूप से पूर्ण रूप से तैयार न हों। यही कारण है कि आपके मन में हल्का असंतोष, असंतुलन और तनाव की भावना उत्पन्न हो सकती है।
विवाहित जातकों के लिए पारिवारिक जीवन, विशेषकर संतान से संबंधित विषयों में कुछ अतिरिक्त दायित्व या चिंताएँ सामने आ सकती हैं। भावनात्मक और व्यावहारिक पक्ष में संतुलन बनाना इस समय आपके लिए अत्यंत आवश्यक रहेगा। जस्टिस का संकेत यह दर्शाता है कि इस समय आपको अपने निर्णयों में न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने और स्थितियों को तर्क एवं संयम के साथ संभालने की आवश्यकता है।
यह काल अस्थायी है, परंतु यदि आप धैर्य एवं विवेक के साथ आगे बढ़ते हैं तो यह समय आपके लिए आंतरिक रूप से सुदृढ़ता और परिपक्वता लेकर आ सकता है।
Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।