Tarot Card Reading 26 October 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील रहेगा। आपके भीतर का आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल अपने चरम पर रहेगा, जिससे आप किसी भी स्थिति में बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं और निर्णयों की सराहना होगी, और लोग आपके मार्गदर्शन पर भरोसा करेंगे। परिवार के क्षेत्र में भी सुखद समय रहेगा। खासकर संतान पक्ष से पूरा सहयोग और सम्मान मिलने की संभावना है, जिससे मन में संतोष और गर्व की भावना जागेगी। कार्यक्षेत्र के बाहर भी कुछ जरूरी या अधूरे कार्य पूरे करने पड़ सकते हैं, लेकिन आपकी योजनाबद्ध सोच और सक्रियता से वे आसानी से निपट जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं या निवेश के अवसर मिल सकते हैं, हालांकि टैरो कार्ड्स संकेत देते हैं कि किसी भी प्रकार का निवेश सोच-समझकर और विशेषज्ञ सलाह लेकर ही करें। कुल मिलाकर, यह दिन आत्मविश्वास, परिश्रम और परिवारिक संतुलन के साथ सफलता दिलाने वाला रहेगा।
Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।