फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Sat, 25 Oct 2025 10:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 25 October 2025: आज तुला राशि के जातकों के लिए सफलता और उन्नति का दिन है, खासकर करियर और व्यापार में। नई योजनाओं के लिए समय शुभ है, लेकिन उन्हें किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 25 October 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और सफलता लेकर आने वाला है। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो ऑडिटिंग, टैक्सेशन और आईटी जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं, आज का समय बहुत अनुकूल रहेगा। उनके प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि, ध्यान रखें कि अपनी योजनाओं और नए विचारों को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। इससे आपकी योजनाएँ सुरक्षित रहेंगी और सफलता की संभावना बढ़ेगी।

भविष्य की योजनाओं और नए प्रोजेक्ट्स के लिए भी आज का समय शुभ है। यदि आप सोच-समझकर कदम बढ़ाएंगे और धैर्य बनाए रखेंगे, तो आपके प्रयास निश्चित ही फल देंगे।

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि



टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 

Chhath Puja Samagri: पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा? इन जरूरी सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा


जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें