फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 July Ka Tarot Card Rashifal: मेष राशि वाले अपनी भावनाओं को अनदेखा न करें, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Fri, 25 Jul 2025 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है।

मेष राशि के लिए आज के टैरो कार्ड हैं – फाइव ऑफ़ कॉइन्स   और द एम्परर। ये संकेत दे रहे हैं कि आप एक समय पर खुद को बहुत मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। आपके भीतर नेतृत्व की क्षमता होगी और आप चीजों को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे। लेकिन इसके साथ-साथ एक ऐसा भी पल आ सकता है जब आप थोड़ा सा खालीपन या असहायता महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसा लग सकता है कि आपके पास भौतिक रूप से सब कुछ है – पैसा, स्थिति, सफलता – लेकिन अंदर से एक अकेलापन आपको परेशान कर सकता है। कुछ ज़रूरी रिश्ते या करीबी लोग, जिनके साथ आप अपनी भावनाएँ या जीवन के अनुभव बाँट सकें, शायद उस वक़्त आपके पास न हों।
विज्ञापन


ये एक “लोन वुल्फ” यानी अकेले चलने वाले की ऊर्जा हो सकती है, जहाँ बाहर से सब कुछ सही लगता है, पर भीतर से एक खालीपन या अलगाव का अनुभव हो सकता है।

इस समय में सलाह यही है कि अपनी भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। अगर ज़रूरत हो तो अपनों से बात करें और खुद को इमोशनली ओपन रखने की कोशिश करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें