फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 July Tarot Card Reading: तुला राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ और सकारात्मक, पढ़ें दैनिक टैरो कार्ड राशिफल

Thu, 24 Jul 2025 08:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 July Ka Tarot Card Rashifal: आपके मन में नए आइडियाज आएंगे, जो आपको आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेंगे। अगर आप अपनी रचनात्मक सोच और विचारों को काम में लगाना चाहते हैं, तो यह बिलकुल सही वक्त है।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है।

तुला राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ और सकारात्मक है। आपके पास ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ और ‘एस ऑफ वंड्स’ जैसी ताकतवर ऊर्जा है, जो आपके भाग्य और क्रिएटिविटी दोनों को बढ़ावा दे रही है। अगर आप अपनी रचनात्मक सोच और विचारों को काम में लगाना चाहते हैं, तो यह बिलकुल सही वक्त है।

चाहे आप अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हों, करियर में बदलाव की सोच रहे हों या नई नौकरी की तलाश में हों, यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। यह बदलाव या शुरुआत अभी से महसूस होने लग सकती है, या फिर अगले एक से दस दिनों के अंदर आप इसके संकेत पा सकते हैं। आपके मन में नए आइडियाज आएंगे, जो आपको आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेंगे। कुल मिलाकर, तुला राशि वालों के लिए ये समय नई ऊर्जा और अवसर लेकर आ रहा है।

विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें