व्यावसायिक जीवन में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सबके सामने उभरकर आएगी। सहकर्मी आपके विचारों और सुझावों से प्रभावित होंगे। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें वरिष्ठों की प्रशंसा मिल सकती है, और व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। अपने कार्य के प्रति निष्ठा और दूरदृष्टि आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज़ से भी यह दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं। पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी और सामाजिक दायरा बढ़ने की संभावना है। यदि किसी के साथ मनमुटाव चल रहा था, तो आज बातचीत से स्थितियों में सुधार हो सकता है।कुल मिलाकर, आज का दिन आपके लिए समृद्धि, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको चाहिए कि इस सकारात्मक समय का पूरा लाभ उठाएं और अपने लक्ष्यों की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएं।
Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।