फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 July Tarot Card Reading: कर्क राशि वाले आज आत्मचिंतन पर जोर दें, पढ़ें दैनिक टैरो कार्ड राशिफल

Wed, 23 Jul 2025 07:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

23 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि कर्क  राशि वालों के लिए टैरो कार्ड रीडिंग क्या लेकर आई है। 
विज्ञापन

इस समय आपके लिए एक बहुत गहराई से जुड़ा हुआ आत्मचिंतन  का दौर है।  पेज ऑफ़ कॉइन और द एम्प्रेस कार्ड यह संकेत दे रहे हैं कि आप अपने जीवन में एक नई समझ और परिपक्वता की ओर बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा समय है जब आप खुद को भीतर से महसूस कर रहे हैं। खुद को जानने, समझने और स्वीकार करने की प्रक्रिया में हैं। आपके अंदर डिवाइन फेमिनिन की ऊर्जा जागृत हो रही है। यह वह शक्ति है जो कोमल होने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी होती है। डिवाइन फेमिनिन का मतलब है-

स्वीकार करने की शक्ति 
क्षमा करने की भावना 
सहज ज्ञान 
रचनात्मकता
भावनात्मक गहराई और धैर्य 
यह ऊर्जा आपको न केवल खुद से जोड़ती है, बल्कि दूसरों से भी एक गहराई भरे संबंध बनाने की प्रेरणा देती है। आप अब ऐसे व्यवहारों को पीछे छोड़ रहे हैं जो प्रतिक्रियात्मक या टकरावपूर्ण थे। अब आप ज़्यादा समझदार, शांत बनते जा रहे हैं।  अगर आप ट्विन फ्लेम जर्नी पर हैं, तो यह समय है जब आप डिवाइन फेमिनिन की असली शक्ति को अपनाते हुए अपने रिश्ते और खुद से जुड़ाव को और गहरा बना सकते हैं।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें