Tarot Card Reading 23 August 2025: टैरो कार्ड वर्तमान और भविष्य में होने वाले लाभ और हानि का अनुमान लगाते हैं। साथ ही हमारे लिए ऊर्जा कैसी रहने वाली है, इसे भी बेहतर ढंग से समझने का प्रयास करती हैं। ये कार्ड व्यक्ति को मानसिक व भावनात्मक रूप से मजबूत करते हैं। इसमें मुख्य रूप से 78 कार्ड का एक डेक होता है, जिन्हें दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है।
फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। इसके अलावा पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। इन सभी कार्ड के अनुसार टैरो रीडर 12 राशियों के जातकों को आगामी घटनाओं से परिचित कराता है। साथ ही क्या चुनौतियां रहने वाली है, इसकी जानकारी भी देता है।
कन्या राशि वालों के लिए आज का संदेश
आज आपके लिए "द एम्परर" कार्ड आया है, जो इस बात का संकेत है कि आपकी एक मजबूत और स्पष्ट पहचान उभरकर सामने आ रही है। आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से व्यक्त कर पा रहे हैं। यह कोई झूठा अहं नहीं, बल्कि एक हेल्दी आत्मबोध है जो दुनिया में अपने स्थान को पहचानने के लिए जरूरी होता है।
आने वाले समय में आपके विचार और फैसले काफी मजबूत और स्पष्ट रहेंगे। आप अपनी बातों को मजबूती से रखने लगेंगे। साथ ही, अब तक जो कुछ पुराने कर्म या जीवन के पैटर्न आपको रोक रहे थे, जैसे बार-बार आने वाली अड़चनें या छोटे-छोटे मानसिक ब्लॉक्स वो अब धीरे-धीरे साफ़ होते दिख रहे हैं। यह समय है अपने अनुभवों से सीख लेकर एक नई दिशा में आगे बढ़ने का। आपका आंतरिक नेतृत्व अब जाग चुका है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।