फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Wed, 22 Oct 2025 10:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 22 October 2025: आज कुंभ राशि वालों को पुराने झगड़े सुलझाने और रिश्तों में मधुरता लाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन वाणी और व्यवहार में संयम ज़रूरी है।
 
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 21 October 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आत्मविश्लेषण और रिश्तों में सुधार लाने का समय है। यदि हाल के दिनों में आपके किसी से मतभेद या लड़ाई-झगड़े हुए हैं, तो अब उन्हें शांतिपूर्वक सुलझाने की जरूरत है। पुराने विवादों को आगे बढ़ाने या दिल में पालकर रखने से केवल मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपके आसपास नकारात्मकता फैल सकती है।

छोटी-छोटी बातों पर तूल न दें क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी छवि बिगड़ सकती है, बल्कि आपके अपने भी आपसे दूरी बना सकते हैं। आपके तीखे शब्द या रूखा व्यवहार करीबी साथियों को आहत कर सकता है, जिससे वे ज़रूरी समय पर साथ नहीं देंगे। इसलिए आज कोशिश करें कि आप शांत रहें और बातों को समझदारी से लें।

व्यवसाय और धन संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। अगर आप किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे, तो आज कुछ राहत मिलने की संभावना है। आपकी कमाई पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है और पुराने अटके हुए पैसे भी वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

प्रेम संबंधों में भी आज संयम जरूरी है। अगर कोई नाराज़गी या गलतफहमी है, तो संवाद से बात को सुलझाएं। नई शुरुआत का समय है, लेकिन तभी जब आप खुद पहल करने को तैयार हों।

Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि

विज्ञापन



टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजा विधि,मंत्र, मुहूर्त ,कथा और आरती

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
विज्ञापन

Govardhan Puja Chalisa Path: गोवर्धन पूजा पर करें श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ, पाएं कान्हा जी की विशेष कृपा
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें