Tarot Card Reading 21 October 2025: आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कई दृष्टियों से सकारात्मक और उत्साहजनक रह सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं, जो कामकाज, शिक्षा या व्यक्तिगत कारणों से हो सकती है। यह यात्रा आपके लिए न सिर्फ मानसिक ताजगी लाएगी बल्कि भविष्य के लिए नए रास्ते भी खोल सकती है। अगर आप विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं, तो आज कदम उठाने का सही समय है।
शिक्षा, शोध या किसी नए विषय को सीखने की ओर झुकाव बढ़ सकता है। कोई नया कौशल सीखना या किसी विषय में गहराई से जानकारी हासिल करना भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा, आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आपके जीवन में विशेष भूमिका निभा सकता है। चाहे वह व्यक्तिगत रिश्ता हो, या कोई पेशेवर मार्गदर्शक।
आर्थिक रूप से भी आज का दिन मजबूत नजर आ रहा है। पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है या कोई नया वित्तीय अवसर सामने आ सकता है, जिस पर आप विचार कर सकते हैं। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन फिर भी सोच-समझकर निर्णय लें।
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Diwali 2025: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की मान्यताएं और कथाएं, पढ़ें दिपावली के खास उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।