Tarot Card Reading 20 August 2025: टैरो कार्ड वर्तमान और भविष्य में होने वाले लाभ और हानि का अनुमान लगाते हैं। साथ ही हमारे लिए ऊर्जा कैसी रहने वाली है, इसे भी बेहतर ढंग से समझने का प्रयास करती हैं। ये कार्ड व्यक्ति को मानसिक व भावनात्मक रूप से मजबूत करते हैं। इसमें मुख्य रूप से 78 कार्ड का एक डेक होता है, जिन्हें दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है।
फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। इसके अलावा पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। इन सभी कार्ड के अनुसार टैरो रीडर 12 राशियों के जातकों को आगामी घटनाओं से परिचित कराता है। साथ ही क्या चुनौतियां रहने वाली है, इसकी जानकारी भी देता है।
आज का दिन आपकी रचनात्मक ऊर्जा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा लग रहा है जैसे आपके भीतर जो जुनून और जीवनशक्ति है, वो पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी और ताकत के साथ उभर कर सामने आ रही है।
अब तक आप शायद अपनी इच्छाओं और सपनों को दबा रहे थे, खुद से लड़ रहे थे – एक तरफ समाज की उम्मीदें थीं और दूसरी तरफ आपका दिल। आप उस दोराहे पर थे जहां फैसला करना मुश्किल था कि समाज की बात मानी जाए या अपने भीतर की आवाज़ सुनी जाए।
लेकिन अब आप एक बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अब आप समाज के बनाए हुए ढांचे को पीछे छोड़कर, अपने दिल की सुनने लगे हैं। आप अपने अंदर की सच्ची चाहतों को अपनाने के लिए तैयार हैं, और यही फैसला आपके लिए आज बेहद सशक्त और सकारात्मक साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।