Today Tarot Card Rashifal 16 June:आपके अंदर अपार टैलेंट है, एक मजबूत और अलग पर्सनालिटी है, लेकिन आप उसे बाहर नहीं ला पा रहे हो। कहीं न कहीं आप अपनी खुद की लाइट को दबा रहे हो, खुद को छोटे दायरे में सीमित कर रहे हो।
Today Tarot Card Rashifal 16 June: इस समय मकर राशि वालों के लिए बहुत गहरी और तीव्र ऊर्जा सक्रिय है। खासकर डर, मानसिक जकड़न और आत्म-संशय से जुड़ी हुई। टैरो कार्ड्स एट ऑफ स्वॉर्ड्स और नाइन ऑफ वंड्स इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आप किसी मानसिक कैद में हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आप खुद को बांध कर बैठे हैं, आपके आसपास कोई दीवार नहीं, पर आपने अपने ही डर और सोच से खुद को घेर रखा है।
विज्ञापन
Guru Gochar 2025: गुरु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि के लोगों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम
यह डर बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि आपके भीतर के विचारों और भावनाओं से उपजा है। "लोग क्या कहेंगे?", "क्या मेरी इमेज खराब हो जाएगी?" इस तरह की सोच ने आपकी आत्मा को जकड़ लिया है। आपके अंदर अपार टैलेंट है, एक मजबूत और अलग पर्सनालिटी है, लेकिन आप उसे बाहर नहीं ला पा रहे हो। कहीं न कहीं आप अपनी खुद की लाइट को दबा रहे हो, खुद को छोटे दायरे में सीमित कर रहे हो। ऐसा लग सकता है कि आप बार-बार खुद को प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हो, जैसे कि हर कदम संभलकर रख रहे हो ताकि कोई आलोचना न करे, या कोई सवाल न उठाए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।