Tarot Card Reading 13 February 2026: तुला राशि के लिए आज का टैरो संकेत संतुलन और नई शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। हाल के दिनों में मन कहीं न कहीं उलझन और भावनात्मक असंतुलन महसूस कर रहा था, लेकिन अब परिस्थितियाँ धीरे-धीरे साफ होती दिख रही हैं। जस्टिस कार्ड बताता है कि आपके जीवन में न्याय और संतुलन की प्रक्रिया चल रही है। जो प्रयास आपने पहले किए थे, उनका परिणाम अब सामने आ सकता है। साथ ही व्हील ऑफ़ फार्च्यून संकेत देता है कि अटकी हुई योजनाएँ आगे बढ़ सकती हैं और भाग्य आपका साथ दे सकता है।
रिश्तों में स्पष्ट बातचीत फायदेमंद रहेगी, वहीं करियर से जुड़े मामलों में कोई नया अवसर या निर्णय सामने आ सकता है। आज का दिन सोच-समझकर कदम बढ़ाने का है, क्योंकि आपकी समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सलाह है कि निर्णय लेते समय भावनाओं और तर्क दोनों के बीच संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, समय आपके पक्ष में करवट ले सकता है।
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
द फूल
द मैजिशियन
द हाई प्रीस्टेस
द एम्प्रेस
द एम्परद हायरोफैन्ट
द लवर्स
द चेरीअट
स्ट्रेंथ
द हरमिट
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
जस्टिस
द हैंग्ड मैन
डेथ
टेम्परेंस
द डेविल
द टॉवर
द स्टार
द मून
द सन
जजमेंट
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार