Tarot Card Reading 13 February 2026: टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि वृषभ राशि के लिए आज का दिन मन की उलझनों को सुलझाने और खुद को संतुलित करने का है। पिछले कुछ समय से थकान, ओवरथिंकिंग और खुद पर शक जैसी भावनाएँ आपको अंदर से कमजोर महसूस करा रही होंगी, लेकिन यह समय स्थायी नहीं है। आज सबसे जरूरी है कि आप खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें। हर चीज़ को एक ही दिन में ठीक करने की कोशिश आपको और ज्यादा तनाव दे सकती है, इसलिए छोटे-छोटे कदम उठाइए और खुद को थोड़ा समय दीजिए। जब आप रुककर गहरी सांस लेंगे और अपने मन की आवाज़ सुनेंगे, तो चीज़ें धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगेंगी। टैरो के अनुसार आज की ऊर्जा द हर्मिट कार्ड जैसी है, जो आत्मचिंतन और अंदर की रोशनी खोजने का संकेत देता है, वहीं स्ट्रेंथ कार्ड यह याद दिलाता है कि आपकी असली ताकत आपके धैर्य और शांत स्वभाव में है। जैसे ही आप थोड़ा रिलैक्स होंगे और खुद के प्रति नरम रवैया अपनाएंगे, आपका खोया हुआ आत्मविश्वास अपने आप लौट आएगा। दूसरों से तारीफ या मान्यता की उम्मीद छोड़कर आज अपनी खूबियों को खुद पहचानने और स्वीकार करने की शुरुआत करें, क्योंकि जब आप खुद अपनी वैल्यू समझते हैं, तभी सच्चा संतुलन और सुकून मिलता है।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
द फूल
द मैजिशियन
द हाई प्रीस्टेस
द एम्प्रेस
द एम्परद हायरोफैन्ट
द लवर्स
द चेरीअट
स्ट्रेंथ
द हरमिट
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
जस्टिस
द हैंग्ड मैन
डेथ
टेम्परेंस
द डेविल
द टॉवर
द स्टार
द मून
द सन
जजमेंट
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।