Tarot Card Reading 11 February 2026: टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों ने अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानकर उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग किया है और अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। आज ऐसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं जहाँ आपको अपने फैसलों का बचाव करना पड़े, क्योंकि कुछ लोग आपकी सोच को चुनौती देकर आपको कमज़ोर दिखाने की कोशिश कर सकते हैं।
हालांकि, टैरो यह भी दर्शा रहे हैं कि आने वाला समय आपके लिए सम्मान, स्थिरता और पहचान लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णयों को लोग गंभीरता से स्वीकार करेंगे। इसलिए खुद पर अटूट विश्वास रखें। आपने जो कुछ भी मेहनत से बनाया है, अब उसे पूरे अधिकार और आत्मविश्वास के साथ संभालने का समय है।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।