फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 July Ka Tarot Card Rashifal: मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Sat, 12 Jul 2025 05:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Rashifal: टैरो कार्ड का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाएं, लाभ-हानि, यात्रा, करियर और बिजनेस आदि की जानकारी प्राप्त होती हैं। आसान शब्दों में समझा जाए, तो टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। 
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Rashifal: टैरो कार्ड का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाएं, लाभ-हानि, यात्रा, करियर और बिजनेस आदि की जानकारी प्राप्त होती हैं। आसान शब्दों में समझा जाए, तो टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।

विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2025: शनि-शुक्र के योग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इन सभी कार्ड की सहायता से 12 राशियों के राशिफल की जानकारी प्राप्त की जाती हैं। इन्ही के द्वारा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। टैरो कार्ड रीडर के अनुसार मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा।
विज्ञापन

मेष राशि के जातक आज किसी को दिल से बहुत मिस कर रहे हैं। आपके टैरो कार्ड फोर ऑफ़ कप्स और सिक्स ऑफ़ कप्स इस ओर संकेत कर रहे हैं कि आपके भीतर एक भावनात्मक खालीपन है, जिसे आप भरना चाह रहे हैं। यह व्यक्ति कोई पुराना दोस्त, प्रियजन, या फिर आपके पूर्वजों में से कोई हो सकता है।  जैसे आपके दादा-दादी या नाना-नानी जिनसे आपका गहरा जुड़ाव रहा हो।

ऐसा प्रतीत होता है कि इस समय आपको भावनात्मक सहारे की आवश्यकता है। जब भी हम जीवन में थोड़े असहाय या अकेले महसूस करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से उन लोगों की याद आती है जिनके साथ हमने सबसे ज्यादा अपनापन और सुरक्षा का अनुभव किया हो।
विज्ञापन


यह भी संभव है कि आप उनकी ऊर्जा और आशीर्वाद को महसूस कर रहे हों। वे भले ही शारीरिक रूप से आपके साथ न हों, लेकिन उनकी उपस्थिति और समर्थन आपकी आत्मा को छू रही है। आप उनके साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, और यह जुड़ाव आपको आंतरिक शांति और संतुलन प्रदान कर रहा है। यह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें