Tarot Card Reading 9 February 2026: टैरो कार्ड के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए दिन उलझनों भरा हो सकता है। आपकी कुछ आदतें काम को प्रभावित कर सकती हैं। अगर पहले किसी विवाद में उलझें थे, तो वह विषय नई समस्याएं लेकर आ सकता है। इस दौरान अपने पास्ट की गलतियों को आप दोहरा सकते हैं, जिस वजह से मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, व्यापार में आपको लाभ होगा और धन की स्थिति मजबूत रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। मेष राशि वालों को किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से निबटाना बेहतर रहेगा। सत्ता-सरकार की तरफ से कोई बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।