फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 August Ka Tarot Card Rashifal: मेष राशि वालों की किसी ख़ास से हो सकती है मुलाकात, पढ़ें आज का टैरो कार्ड राशि

Tue, 12 Aug 2025 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

11 August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड के जरिए व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड के जरिए व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। दरअसल, जिस प्रकार ज्योतिष में ग्रहों के माध्यम से 12 राशियों के जातकों का राशिफल पता लगाया जाता है, ठीक वैसे ही टैरो कार्ड जातकों का भविष्यफल बताता है। हालांकि इसमें मौजूद कार्ड व्यक्ति को होने वाले लाभ और हानि का संकेत देते हैं। टैरो कार्ड रीडर के मुताबिक टैरो कार्ड में 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन


इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। इनके आधार पर हम किस राशि वालों के लिए दिन अच्छा और किसकी मुसीबत बढ़ सकती हैं, इसका अनुमान लगाते हैं।
आज का दिन आपके लिए प्रेम, भावनाओं और नई संभावनाओं से भरा हुआ है। नाइट ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि कोई प्रेम प्रस्ताव या भावनात्मक संवाद सामने आ सकता है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आज का दिन आपके साथी के साथ भावनात्मक नज़दीकी बढ़ाने का है। कोई पुराना मनमुटाव आज सुलझ सकता है, और संबंध में ताज़गी आ सकती है।
विज्ञापन


द फूल कार्ड इशारा करता है कि आज आप किसी नए अनुभव के लिए तैयार हैं। यह एक नया रिश्ता, एक नई सोच, या जीवन में किसी नये मार्ग पर चलने का संकेत हो सकता है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर आज लिए गए निर्णय आपके लिए सुखद परिणाम ला सकते हैं।
अगर आप सिंगल हैं, तो आज का दिन विशेष है। कोई नई मुलाकात आपके जीवन में एक खूबसूरत मोड़ ला सकती है। यह एक ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो अचानक से आपके जीवन में आए और दिल को छू जाए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें