10 August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड के जरिए व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। दरअसल, जिस प्रकार ज्योतिष में ग्रहों के माध्यम से 12 राशियों के जातकों का राशिफल पता लगाया जाता है, ठीक वैसे ही टैरो कार्ड जातकों का भविष्यफल बताता है। हालांकि इसमें मौजूद कार्ड व्यक्ति को होने वाले लाभ और हानि का संकेत देते हैं। टैरो कार्ड रीडर के मुताबिक टैरो कार्ड में 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।
इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। इनके आधार पर हम किस राशि वालों के लिए दिन अच्छा और किसकी मुसीबत बढ़ सकती हैं, इसका अनुमान लगाते हैं।
मेष राशि वालों के लिए आज फिर वही कार्ड आया है जो कल भी निकला था फाइव ऑफ वंड्स। यह बताता है कि आप काफी समय से अपनी जिंदगी में लगातार संघर्ष कर रहे थे—कभी खुद को सही साबित करने की कोशिश, कभी दूसरों को समझाना, तो कभी हर बात पर एक्सप्लेनेशन देना। इन सब से आप अब थक चुके हैं।
आज आपकी सोच में एक बड़ा बदलाव दिख रहा है। अब आप उस स्थिति में हैं कि “जिसे समझना है, वो खुद समझ ले… जिसे मेरे बारे में जो सोचना है, वो सोचे।” आपमें क्वीन ऑफ वंड्स जैसी निडर, आत्मविश्वासी और फियरलेस एनर्जी आ रही है। पहले आप लोगों की राय को बहुत महत्व देते थे, लेकिन अब आप अपनी ऊर्जा उन चीज़ों में लगा रहे हैं जो आपके लिए सच में ज़रूरी हैं। यह बदलाव आपकी अंदरूनी लड़ाई को खत्म करने और एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।