फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 September Tarot Rashifal: मेष राशि वालों को थोडा संघर्ष करना पड़ सकता है, पढ़ें आज की टैरो रीडिंग

Wed, 10 Sep 2025 10:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 10 september 2025: सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके अटके काम आप पूरे हो सकते हैं। आपके कार्ड बता रहे हैं कि पुरानी बातों का तनाव कम होगा।सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी ।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 9 september 2025: सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके अटके काम आप पूरे हो सकते हैं। आपके कार्ड बता रहे हैं कि पुरानी बातों का तनाव कम होगा।सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी ।आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।  आइए अन्य राशि वालों के दिन कैसा रहेगा, यह जानते हैं।
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत

टैरो कार्ड 
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

मेष राशि के लिए जो कार्ड्स निकले हैं, उनमें सेवन ऑफ वंड्स और सिक्स ऑफ कॉइंस ये दिखाते हैं कि इस वक्त आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जैसे कि आप अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ चुनौतियाँ और मानसिक दबाव भी है। आपके मन में कई तरह की आंतरिक लड़ाइयाँ चल रही हैं—कभी ये लगता है कि आप हार सकते हैं, लेकिन आप फिर भी स्थिति को बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, इस मानसिक संघर्ष को खत्म करने में थोड़ा समय लग सकता है। एक तरह से यह एक युद्ध जैसा है, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा और दृढ़ता को सही जगह पर लगाने की ज़रूरत है ताकि आप इसे पार कर सकें। एक संतुलन की स्थिति बनाने में वक्त लगेगा, पर अगर आप अपनी जिद और मेहनत से चलते हैं, तो यह चुनौती भी हल हो सकती है।

विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें