Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
टैरो कार्ड
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
सेवेन ऑफ़ स्वोर्ड्स और
द टॉवर जैसे टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि किसी प्रकार की धोखाधड़ी या छल का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्ति आपकी पीठ पीछे कुछ ऐसा कर सकता है जो आपके विश्वास को गहरी चोट पहुंचाए।
किसी राज़ का खुलासा या किसी की सच्चाई आपके सामने आ सकती है, जिससे आप अंदर से आहत महसूस कर सकते हैं। यह स्थिति आपके भीतर गुस्से और निराशा को जन्म दे सकती है। विशेषकर यदि ये किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ा हो, तो आप खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं।
हालांकि यह अनुभव आपको मानसिक रूप से और अधिक मज़बूत बनाएगा। सच्चाई का सामने आना भले ही कड़वा हो, लेकिन यह आपको स्पष्ट दृष्टिकोण देगा — और शायद यह भी बताएगा कि कौन आपके साथ वाकई में ईमानदार है।
सुझाव: आज भावनाओं में बहने के बजाय शांत रहें। अपने क्रोध को नियंत्रित करें और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को जानने की कोशिश करें। ये समय आत्ममंथन का है । अपनी सीमाओं को पहचानिए और यह भी समझिए कि हर झटका एक नया सबक लेकर आता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।