Today Tarot Reading Of All Zodiac Signs: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की उन परतों को उजागर करते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जब थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स सामने आता है, तो यह सिर्फ दिल टूटने की कहानी नहीं कहता यह हमें अपने भीतर झांकने का मौका देता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह कार्ड जून के महीने में एक गहरा आत्ममंथन लेकर आया है। यह समय है यह समझने का कि दुख सिर्फ बाहर से नहीं आता, बल्कि कई बार हम खुद ही अपने दिल को तकलीफ़ पहुंचा रहे होते हैं।
इस समय मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति आत्मचिंतन और आत्ममंथन को प्रोत्साहित कर रही है। विशेष रूप से चंद्रमा और शनि का प्रभाव यह दर्शा रहा है कि आप अपने भीतर किसी न किसी प्रकार का पछतावा, अपराधबोध या भावनात्मक बोझ लेकर चल रहे हैं। हो सकता है कि आपने हाल ही में किसी अपने को निराश किया हो या किसी निर्णय को लेकर आत्मसंघर्ष में हों। चंद्रमा का आपके मन भावों पर प्रभाव बढ़ा हुआ है, जिससे छोटी-छोटी बातें भी दिल को गहराई से प्रभावित कर सकती हैं। वहीं शनि की दृष्टि आपको अपने कर्मों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित कर रही है। परंतु, याद रखें कि शनि केवल दंड का ग्रह नहीं है – वह आत्मसुधार और आध्यात्मिक उन्नति का भी प्रतीक है।
इस समय आत्मग्लानि या स्वयं को दोष देने की प्रवृत्ति से बचें। अंतर्मन की आवाज़ सुनें और एकांत में समय बिताएँ। प्रभु या ईष्ट के साथ संवाद बढ़ाएँ। यह ध्यान, जप या साधना के माध्यम से किया जा सकता है। गुरु या किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें।
बृहस्पति का दृष्टि प्रभाव यह संकेत दे रहा है कि अगर आप आध्यात्मिक मार्ग पर थोड़ा भी आगे बढ़ते हैं, तो आपको मानसिक शांति और स्पष्टता प्राप्त होगी। आप अपने दोषों को स्वीकार कर के स्वयं को माफ़ करना सीख पाएँगे। यही प्रक्रिया आपके लिए जुलाई में सबसे बड़ी हीलिंग सिद्ध हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।