Today Tarot Reading Of Meen Rashi: टैरो कार्ड का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाएं, लाभ-हानि, यात्रा, करियर और बिजनेस आदि की जानकारी प्राप्त होती हैं। आसान शब्दों में समझा जाए, तो जैसे ज्योतिष में मौजदू 12 राशियां व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य को बताती है, ठीक वैसे ही टैरो कार्ड द्वारा भी व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य पता लगाया जा सकता है। हालांकि इसकी गणना कार्ड के आधार पर की जाती है। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं।
मीन राशि
मीन राशि ज्योतिष चक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है, जिसका स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। आधुनिक ज्योतिष में इसे नेपच्यून से भी जोड़ा जाता है। इसका चिन्ह दो मछलियां हैं, जो विपरीत दिशाओं में तैर रही होती हैं। यह दर्शाता है कि मीन राशि के जातक एक साथ आध्यात्मिक दुनिया और भौतिक संसार दोनों में जीते हैं।
उपाय
हर गुरुवार को व्रत रखें और पीले वस्त्र पहनें।
"ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
गुरुवार को पीले फूल, केला, चना दाल, हल्दी का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।