फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 May Aries Tarot Rashifal: मेष राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Thu, 29 May 2025 08:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

29 May Aries Tarot Rashifal: आपके जीवन में खुशियों और सफलता का समय है, इसे खुलकर अपनाएं। डर और शंकाओं को छोड़ें, ब्रह्मांड आपके साथ है,  खुद पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mesh Rashi: आज का दिन आपके लिए उजाले, आत्मविश्वास और खुशियों से भरा हुआ है। 'सन' (सूर्य) कार्ड यह संकेत देता है कि जीवन में एक नया प्रकाश आ रहा है । ऐसा समय जब आप खुद को अधिक आत्मनिर्भर, प्रसन्न और जीवंत महसूस करेंगे। यह वह समय है जब आपके जीवन की कई चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आप चाहे किसी रिश्ते में हों, करियर में हों या किसी नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हों, आपके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार हो रहा है।

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर इन राशियों की बदलेगी किस्मत, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

यह कार्ड यह भी दर्शाता है कि अब समय आ गया है जब आप अपने प्रयासों का फल प्राप्त कर सकते हैं। यह वह चरण है जब जीवन आपको आपके सच्चे हक का आनंद लेने का अवसर दे रहा है। तो जो भी चीज़ आपको खुशी दे रही है, उसे खुलकर स्वीकार करें और जश्न मनाएं।

Surya Shani Yuti: 3 जून को शनि-सूर्य योग लाएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

लेकिन इसके साथ-साथ 'नाइन ऑफ स्टार्स' आपको एक हल्का-सा आंतरिक डर भी दिखाता है। ऐसा लग सकता है कि कहीं ये सब कुछ अचानक खत्म न हो जाए, या कोई इन खुशियों में बाधा न डाल दे। हो सकता है आपको यह डर भी लगे कि कहीं किसी की नजर न लग जाए। इस तरह की आशंकाएं अक्सर हमारे मन में तब आती हैं जब हम या तो अतीत के किसी अनुभव से डरे हुए होते हैं, या जब हम अपने अच्छे समय को पूरी तरह स्वीकार करने से झिझकते हैं। यह डर एक तरह का मानसिक अवरोध पैदा कर सकता है, जो आपकी ऊर्जा को रोकता है और आपको वर्तमान में जीने से वंचित कर सकता है।

June Rashifal: जून में ग्रह होंगे मेहरबान, इन राशियों को मिलेगी सफलता, सम्मान और समृद्धि

इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने डर से ऊपर उठें। यह सोचकर जीवन न जिएं कि “अगर कुछ गलत हो गया तो क्या होगा?” बल्कि यह सोचें कि “अगर सब कुछ सही हो रहा है, तो मैं उसे पूरी तरह क्यों न जीऊं?” अपने मन को विक्टिम कॉन्शियसनेस (पीड़ित मानसिकता) से बाहर निकालिए। वह सोच छोड़िए जो आपको बार-बार ये महसूस कराती है कि लोग आपके खिलाफ हैं या आपको नुक़सान पहुंचाना चाहते हैं।

Budh Gochar: बुध-चंद्र योग से इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

याद रखिए, दुनिया में जितनी नकारात्मक ऊर्जा है, उससे कई गुना ज़्यादा सकारात्मक ऊर्जा भी है। यह ब्रह्मांड, आपकी आत्मा, और आपके अपने लोग सब आपके साथ हैं। आपको सिर्फ इस बात पर ध्यान देना है कि कौन आपके पक्ष में है, कौन आपके लिए दुआ कर रहा है, और कौन आपके साथ इस उजाले में चल रहा है। इस समय को पूरी तरह से महसूस कीजिए। अपनी जीत का जश्न मनाइए। खुद पर और अपने भाग्य पर भरोसा रखिए। आप इस पॉजिटिव फेज़ के हकदार हैं।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें