फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 May Aries Tarot Rashifal: मेष राशि वालों को पूरे आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ना होगा, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Wed, 28 May 2025 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

28 May Aries Tarot Rashifal: मेष राशि के लिए आज का संदेश है कि पुराना अन्याय अब संतुलित होगा और तेज़ी से संवाद व हलचल बढ़ेगी। कर्म अपना फल देगा, लोग लौटकर आएंगे । यह समय है आत्म-सम्मान के साथ आगे बढ़ने का।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mesh Rashi: मेष राशि के लिए आज का टैरो संदेश दो शक्तिशाली कार्डों पर आधारित है , जस्टिस और एट ऑफ़ वॉन्ड्स । यह संकेत कर रहे हैं कि अब वह समय आ चुका है जब आपके साथ जो भी अन्याय या असंतुलन हुआ था, वह धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा। अतीत में ऐसे संबंध, दोस्ती या पेशेवर रिश्ते रहे होंगे जहां आपको आपकी कद्र नहीं मिली, आपके प्रयासों को नजरअंदाज किया गया, या आपको नकारात्मक रूप से आंका गया। अब ब्रह्मांड उस ऊर्जा को संतुलित करने जा रहा है।
विज्ञापन

Rahu-Ketu Gochar: 29 मई को राहु-केतु का स्पष्ट गोचर, शुरू होगा इन 4 राशियों का सुनहरा दौर
जस्टिस का कार्ड यह दर्शाता है कि कर्म अपना काम करेगा यानी जो जैसा करेगा, वैसा पाएगा। आपको अब वह मान-सम्मान या जवाब मिल सकता है जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। वहीं एट ऑफ़ वॉन्ड्स का कार्ड दर्शाता है कि घटनाएं अब बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेंगी। अचानक पुराने लोग आपसे संपर्क कर सकते हैं, माफी मांग सकते हैं या मदद के लिए आ सकते हैं। बातचीत, संदेश या मेल के ज़रिए संवाद बढ़ेगा।
विज्ञापन

Surya-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनेगा सूर्य-केतु का शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा नाम, यश और पैसा
विज्ञापन

यह समय आपके लिए खुला दिल रखने, परिपक्वता से निर्णय लेने और अपने आत्म-सम्मान को प्राथमिकता देने का है। पुरानी कड़वाहट को छोड़कर आगे बढ़ें, क्योंकि अब ब्रह्मांड आपके पक्ष में काम कर रहा है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें