फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 May Gemini Tarot Rashifal: आज आप अपने निर्णय से सभी को चौंका सकते हैं, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Wed, 28 May 2025 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Today Tarot Reading Of Mithun Rashi: मिथुन राशि के लिए संदेश है कि अब समय है अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अपनी असली ताकत दिखाने का। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास से नई राहें खुलेंगी, इसलिए खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mithun Rashi: मिथुन राशि के लिए आज का टैरो संदेश दो कार्ड्स पर आधारित है।  डॉटर ऑफ स्टार्स और शैडो ऑफ स्टार्स। इन कार्ड्स का मुख्य संदेश है कि अब समय आ गया है खुद को अपग्रेड करने का। आपने अब तक छोटे-छोटे कदम उठाए, सुरक्षित फैसले लिए जो आपके कंफर्ट ज़ोन के भीतर थे। लेकिन अब आप धीरे-धीरे उन सीमाओं को पार करते हुए दिख रहे हैं। आपके अंदर जो असली क्षमता है, वह अब सामने आने को तैयार है। 
विज्ञापन

Rahu-Ketu Gochar: 29 मई को राहु-केतु का स्पष्ट गोचर, शुरू होगा इन 4 राशियों का सुनहरा दौर
डॉटर ऑफ स्टार्स  दर्शाती है आपकी जिज्ञासा, ऊर्जा और नई दिशा में बढ़ने की इच्छा। वहीं  शैडो ऑफ स्टार्स (जो एक परिपक्व, आत्मविश्वासी और नेतृत्व करने वाली ऊर्जा दर्शाती है) बताती है कि अब आप अपने फैसलों में अधिक निडर और प्रभावशाली बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

Surya-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनेगा सूर्य-केतु का शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा नाम, यश और पैसा
विज्ञापन

यह बदलाव आपकी असली पर्सनालिटी को सामने लाएगा। जो कुछ लोगों को चौंका सकता है या असहज कर सकता है, लेकिन यही आपकी ग्रोथ का संकेत है। अब समय है खुद पर भरोसा करने का, और उस दिशा में कदम बढ़ाने का जो सच में आपके दिल की आवाज़ है।
Numerology: इस तारीख के जन्मे लोगों पर मेहरबान रहते हैं बजरंगबली, बिजनेस और करियर में करते हैं तरक्की


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें