सपने में खुद की शादी देखना
शादी-विवाह हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। ऐसे में यदि आप सपने में अपनी शादी होते हुए देखते हैं, तो इस तरह का सपना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना आपके भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करता है।
Male Eye Blinking: पुरुषों की बाईं आंख फड़कना देता है कई अशुभ संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
किसी मित्र या रिश्तेदार की शादी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में खुद की शादी, अपने किसी मित्र या फिर किसी रिश्तेदार की शादी होते हुए देखते हैं, तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना आपके कार्य में कोई बाधा आने का संकेत देता है।
खुद की दोबारा शादी होते हुए देखना
यदि सपने में आप खुद की शादी दोबारा होते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब ये होता है कि आप अपनी शादी से खुश नहीं हैं। साथ ही इस तरह का सपना भविष्य में आपके विवाहित जोड़े में कोई अड़चन पैदा होने का संकेत देता है।
किसी महिला को शादी के जोड़े में देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखते हैं, तो इस तरह का सपना बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ ये है कि आपके जीवन में बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं।
Ashtalakshmi Stotram: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, होगी धन की वर्षा
सपने में अपनी बारात देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद की बारात देखना शुभ होता है। ऐसे सपने का मतलब है कि समाज में आपकी मान मर्यादा बढ़ेगी। आने वाले समय में आपके सोशल नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा, जिसके कारण आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।