फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022: आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य पर 'ग्रहण', राशि के अनुसार जानें कैसा होगा इसका असर

Sat, 30 Apr 2022 09:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य ग्रहण 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
Solar Eclipse 2022 Effects Zodiac Sign: आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है।  ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं शनिश्चरी अमावस्या पर लगने वाला यह ग्रहण राशियों पर क्या प्रभाव लेकर आएगा। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- शनिश्चरि अमावस्या के साथ साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए मेष राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। ग्रहण के प्रभाव के कारण मेष राशि वालों का भाग्य साथ नहीं देगा और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इस राशि के जातकों की सूर्य ग्रहण के प्रभाव से धन हानि हो सकती है। इस दिन लेन-देन करने से बचें।  
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। 

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।  
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों  के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है। योजानाओं में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक आय स्रोत बढ़ाने के साथ साथ निवेश पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इन ग्रहण के दौरान कार्यसंबंधी मामलों को लेकर सिंह राशि के जातक यात्रा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला  सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें। गर्म-सर्द के कारण खांसी और जुकाम की शिकायत रहेगी। करियर में बदलाव करने से बचें।  

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव भाग्य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होने का संकेत है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। नौकरी-बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से मन अंशात रह सकता है।आराम से यह समय निकालने का प्रयास करें। 

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण किस वरदान से कम नहीं है। लाभ के मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में प्रगति देखने को मिलेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। कर्ज की स्थिति बन सकती है।  धन की कमी से महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है। 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-  कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है।  उन्हें इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें। 
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निवेश में भी लाभ मिल सकता है।  शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें