surya grahan 2020: इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था।
ज्योतिष और खगोलशास्त्र के नजरिए से साल 2020 काफी महत्वपूर्ण वर्ष रहा। इस वर्ष कुल मिलाकर 6 ग्रहण लगे, जिसमें से छठा और आखिरी ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 30 नवंबर को उपछाया चंद्रग्रहण लगा था। 14 नवंबर को ग्रहण के बाद साल 2020 की विदाई हो जाएगी। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 14 नवंबर की शाम 7 बजकर 02 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 15 दिसंबर की रात के 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा।