फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: 11 नवंबर से मंगल की राशि वृश्चिक में शुक्र देव का गोचर ! 12 राशि पर क्या होगा प्रभाव ?

Thu, 03 Nov 2022 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
11 नवंबर से मंगल की राशि वृश्चिक में शुक्र देव का गोचर - फोटो : अमर उजाला।
Shukra Gochar ka 12 rashiyon par Prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है।शुक्र ग्रह 11 नवंबर को अपना स्थान बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 11 नवंबर को होने वाल शुक्र ग्रह का ये गोचर कई राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर को सायं 07.52 बजे गोचर करेंगे। इसके बाद वो 5 दिसम्बर को धनु राशि में आ जाएंगे। शुक्र देव धन, समृद्धि, वैभव, प्रेम और सुदंरता के प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन हर राशि पर इस गोचर का विभिन्न प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर शुक्र ग्रह के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
Dev Uthani Ekadashi 2022: कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र की दृष्टि आपके धन और कुटुंब के भाव दूसरे भाव पर है। इस समय आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप अपनी भोग विलासिता पर खर्च करने वाले होंगे। किसी गुप्त धन की प्राप्ति के भी आसार दिखाई दे रहे है। अपनी पत्नी के साथ किसी काम को शुरू करने की सोच सकते है। इस समय सौंदर्य में वृद्धि और वाणी से काम होंगे 
उपाय - किसी बगीचे की बागवानी का जिम्मा ले।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
शुक्र लग्न और छठे भाव के स्वामी होकर मारक स्थान में गोचर कर रहे है। शुक्र की दृष्टि आपके लग्न स्थान पर जा रही है। जिनका विवाह होने में देरी हो रही थी उनका विवाह तय होगा अपने प्रेमी को बाहर घुमाने लेकर जा सकते है। मस्ती करेंगे। इस समय कोई नया निवेश कर सकते है। समय शुभ है। आपकी वाणी के तेज के बल पर समाज से सम्मान हासिल होगा। इस समय आप ऊर्जा से परिपूर्ण होंगे ,धन प्राप्ति होगी। आप अपने घर की सजावट और साज सज्जा पर धन ख़र्च करेंगे। 
उपाय - रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करिए।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
शुक्र पंचम और बारहवे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे है। शुक्र की दृष्टि आपके व्यय भाव यानी की बारहवें भाव पर जा रही है। यह गोचर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय आपको माहवारी से जुडी कोई परेशानी सामने आ सकती है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ विदेश जा सकते है। नौकरी में किसी महिला अधिकारी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। कारोबारी लोगों के लिए यह गोचर शुभ है। विदेश से लाभ होगा। इस समय किसी भी प्रकार के अनैतिक सम्बन्ध नहीं बनाने है। इस अवधि में आपकी यौन इच्छा बढ़ी हुई रहेगी ,ध्यान रखिए। 
उपाय - हर मंगलवार हनुमान जी महाराज को नारियल चढ़ाए।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
 शुक्र चौथे और लाभ स्थान के स्वामी होकर पंचम में गोचर करेंगे शुक्र की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है आपके लिए यह गोचर हर प्रकार से अनुकूल परिणाम देने वाला होगा। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर मार्किट में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में बात आगे बढ़कर शादी में भी तब्दील हो सकती है। कारोबारी लोगों के लिए मित्रों और भाइयो से सहयोग धन प्राप्ति की उम्मीद। महिला वर्ग को लाभ मिलेगा। फैशन से जुड़ी महिलाओं को यह गोचर लाभ देगा। अगर आप गर्भ धारण करना चाह रही है तो आपके लिए यह बेहद शुभ समय है। 
उपाय - इस समय आपको शिव पार्वती पूजन करना लाभकारी होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस समय शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके दशम भाव पर रहने वाली है। इस समय आप वाहन या कोई अन्य लग्जरी आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन पर खर्चा करने का योग दिखाई दे रहा है। इस समय आप अपने किसी मित्र के राज से रूबरू हो सकते है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इस समय कार्यस्थल पर महिला सहयोगी आपके साथ अच्छा व्यव्हार करेंगे। इस समय आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। आपके सीनियर आपसे खुश रहेंगे, उन्नति भी मिल सकती है। 
उपाय  - हर शुक्रवार देवी लक्ष्मी को रबड़ी का भोग लगाना है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
शुक्र दूसरे और भाग्य के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर कर रहे है। शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर जा रही है। इस समय यात्रा में किसी महिला से मुलाकात दोस्ती में बदल सकती है। अपनी प्रेमिका और पत्नी के साथ बाहर घूमने का योग दिखाई दे रहा है। इस गोचर काल में आपको अपनी किसी महिला बॉस से गिफ्ट मिल सकता है। इस समय भाग्य का पूरा साथ है। अपने भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताने वाले है। अपने पिता और गुरु की सेवा से धन प्राप्ति का योग बना हुआ है। कोशिश करे की आप धर्म के काम में थोड़ा धन खर्च करें। 
उपाय - कन्या राशि के जातक श्री गणेश भगवान् की सेवा करें। 

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
शुक्र लग्नेश और अष्टमेश होकर धन स्थान से गोचर करेंगे। शुक्र देव की दृष्टि आपके अष्ठम भाव पर जा रही है। इस समय आपको ना सिर्फ धन की प्राप्ति होगी बल्कि एक से अधिक आय के स्तोत्र बनेगे। इस समय आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग बने हुए है। इस राशि के जातकों को पैतृक व्यवसाय से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और आप धन खर्च भी करेंगे। जो जातक पराविद्या सीख रहे है उनके लिए अच्छा समय है। इस समय आपकी तंत्र और मंत्र में रुचि बढ़ सकती है। 
उपाय- शुक्र ग्रह के मंत्रों जाप करते हुए उनकी शांति के लिए प्रार्थना करें।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
शुक्र सप्तम और बारहवें भाव के स्वामी होकर लग्न में ही गोचर कर रहे है। इस समय शुक्र महाराज की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर जा रही है। शुक्र के इस गोचर से आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सुख सुविधा पर खर्च होगा। इस समय प्रेम व वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे फल मिलने के योग बने हुए है। ऐसा प्रतीत होता है कि आप अपने प्रेमी के साथ घूमने बाहर जा सकते है। नव विवाहित जातक प्रसन्नता का अनुभव करते हुए भोग का आनंद ले पाएंगे। कई दिनों से कोई नया काम करने की सोच रहे थे तो वो भी आप कर सकते है। 
उपाय -   रोज देवी दुर्गा को प्रसाद चढ़ाइए।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
शुक्र छठे और लाभ स्थान के स्वामी होकर आपके बारहवें भाव से गोचर करेंगे। शुक्र की पूर्ण दृष्टि आपके सप्तम स्थान पर रहने वाली है। इस समय आपको विदेश से कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। आर्थिक जीवन में भी आप अपनी इच्छा पूर्ति के लिए धन खर्च करने वाले है। इस गोचर काल में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा जो उनके लिए अनुकूल सिद्ध होंगी। इस समय जो आप नौकरी में उन्नति चाह रहे थे आपको मिलने वाली है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी विदेश से लाभ होने के योग दिखाई दे रहे है। आयात निर्यात से जुड़ा काम करने के लिए समय उचित ही लग रहा है। जिनको मधुमेह की बीमारी है वो अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखे। 
उपाय - हर गुरुवार श्री विष्णु के लिए  दीपक जलाए। 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
आपके लिए शुक्र पंचम और दशम के स्वामी होकर लाभ स्थान में गोचर कर रहे है। शुक्र महाराज की पूर्ण दृष्टि पंचम स्थान पर आ रही है। इस समय जातकों को संतान की किलकारी सुनाई दे सकती है। इस दौरान अपनी किसी गुप्त व गहरी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में खासा वृद्धि देखी जाएगी। फैशन, डिजाइनिंग, मनोरंजन और मीडिया उद्योग में काम कर रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपको प्रेम संबंधों में ख़ुशी व समृद्धि मिलेगी, घूमने जा सकते है। युवा शिक्षा में अपने विकास के लिए इस गोचर का पूरा लाभ उठाते दिखाई देंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी इस गोचर से धन लाभ होने की उम्मीद है। 
उपाय- शुक्रवार के दिन किसी भी मंदिर में जाकर सफेद मिठाई का दान करें।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
शुक्र चौथे और भाग्य स्थान के स्वामी होकर दशम में गोचर करेंगे। शुक्र महाराज की पूर्ण सप्तम दृष्टि आपके चौथे भाव पर जा रही है। इस समय शुक्र का यह गोचर आपके लिए शानदार रहने वाला है। फैशन और ग्लैमर से जुडी महिलाओं को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। इस समय आपके काम को सराहना मिलने वाली है। फिल्म जगत से जुड़े पेशेवरों को उनके सीनियर के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप अपनी सुख सुविधा पर अच्छा धन खर्च करेंगे। इस गोचर काल में घर में कोई मांगलिक काम का आयोजन होगा। शुक्र के प्रभाव से मां की सेहत ठीक होगी, वाहन का सुख है। 
उपाय- हर शनिवार शनि मंदिर में जाकर तेल दान करे
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होकर आपके भाग्य स्थान से गोचर कर रहे है। इस समय शुक्र की पूर्ण दृष्टि, आपके तीसरे भाव में जा रही है। शुक्र के इस गोचर में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने जा रहा है। शुक्र के आशीर्वाद से  आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा से जुड़े जातकों को अपार सफलता मिलने की संभावना है। इस अवधि में आप तंत्र, मंत्र और गुप्त साधना में भी अपना समय दे सकते है। इस समय आपकी वाणी में एक अलग प्रकार का तेज विद्यमान रहेगा। जो जातक मीडिया से जुड़े है या लेखन का काम करते है उन्हें फायदा होगा। अगर आप एक स्पीकर है तो इस समय आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 
उपाय- शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करें और कमल का पुष्प अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें