Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपके लिए शुक्र पंचम और दशम के स्वामी होकर लाभ स्थान में गोचर कर रहे है। शुक्र महाराज की पूर्ण दृष्टि पंचम स्थान पर आ रही है। इस समय जातकों को संतान की किलकारी सुनाई दे सकती है। इस दौरान अपनी किसी गुप्त व गहरी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में खासा वृद्धि देखी जाएगी। फैशन, डिजाइनिंग, मनोरंजन और मीडिया उद्योग में काम कर रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपको प्रेम संबंधों में ख़ुशी व समृद्धि मिलेगी, घूमने जा सकते है। युवा शिक्षा में अपने विकास के लिए इस गोचर का पूरा लाभ उठाते दिखाई देंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी इस गोचर से धन लाभ होने की उम्मीद है।
उपाय- शुक्रवार के दिन किसी भी मंदिर में जाकर सफेद मिठाई का दान करें।