फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं S नाम वाले लोग, मेहनत के दम पर हासिल करते हैं सफलता

Fri, 09 Sep 2022 07:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

S Name Personality: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, S अक्षर में कई सारी खूबियां होती हैं। ये लोग बहुत सोच-विचार कर बातें करते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
विज्ञापन
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं S नाम वाले लोग - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

S Name Personality: कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का असर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व पर पड़ता है। आज हम S नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, S अक्षर में कई सारी खूबियां होती हैं। ये लोग बहुत सोच-विचार कर बातें करते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी इस विशेषता के कारण लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं S अक्षर के नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होता है...

विज्ञापन


अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं S नाम वाले 
कहा जाता है कि जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है, वो लोग एक अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं उस क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलती है। 

वफादार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम S नाम से शुरू होता है वो बेहद वफादार होते हैं। ये लोग हमेशा अपने दिल की बात जुबां पर रखते हैं। साफ और स्पष्ट बोलने वाले हैं। इनकी इसी खूबी के कारण लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।  
विज्ञापन


जीवनसाथी के साथ खड़े रहते हैं  
S नाम वाले लोग अपने रिश्ते को अंत तक निभाते हैं, जिनके भी साथ भी रिश्ते में होते हैं सुख और दुख दोनों में साथ निभाते हैं। अपने साथी की बहुत इज्जत करते हैं और उनके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं। ये लोग बाहर और अंदर दोनों तरफ से बहुत आकर्षक होते हैं। 

रचनात्मक और बुद्धिमान
जिन लोगों का नाम S से शुरू होता है, वो लोग बहुत रचनात्मक और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों को भीड़ में चलना कभी पसंद नहीं आता है। ये लोग हर काम को अपने तरीके से करने की कोशिश करते हैं। साथ ही अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करते हैं। 

बात करने में माहिर
S नाम वाले लोग बात करने में माहिर होते हैं। ये लोग जितने हंसमुख और मिलनसार होते हैं, गुस्सा भी इन्हें उतनी ही जल्दी आता है। लेकिन ये लोग अपने गुस्से पर नियंत्रण करना अच्छे से जानते हैं। ज्योतिष के अनुसार, S नाम वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें