प्रतीकात्मक तस्वीर
सकारात्मक होता है वातावरण-
पूजा करते समय धूप जलाने का धार्मिक महत्व तो माना ही जाता है, वास्तु के अनुसार भी धूप या कपूर जलाना बहुत अच्छा माना जाता है। धूप या कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जीवन में सुख, शांति और तरक्की के लिए सकारात्मक ऊर्जा को सहायक माना जाता है। घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन धूप या कपूर जलाकर घर में दिखाना अच्छा माना गया है।