कुंभ राशिफल 2023 (Aquarius Horoscope Predictions 2023)
कुंभ राशि के जातकों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। इस साल शनि आपने बारहवें भाव से निकलकर लग्न भाव में गोचर करेंगे और आपकी शनि की साढ़ेसाती का मध्य चरण शुरू होगा। शनि के लग्न पर गोचर से आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले है। अगर आपकी कुंडली में शनि अच्छा है तो यह गोचर कार्य स्थल पर बेहद अच्छे परिणाम देने वाला कहा जा सकता है। तृतीय भाव पर,आपके सप्तम भाव पर और आपके दशम भाव पर शनि की दृष्टि होगी और इस भाव से जुड़े फलों में वृद्धि होगी। इस साल अप्रैल अंत तक गुरुदेव बृहस्पति आपके धन भाव में विराजमान होकर आपके धन की वृद्धि और उसके बाद उनका गोचर आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में होगा जहां उनकी राहु से युति होगी। इस समय गुरु चांडाल दोष के कारण गुरु के शुभ फलों में थोड़ी कमी आ सकती है। 30 अक्टूबर को राहु केतु भी अपनी राशि बदलकर क्रमशः मीन और कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। अब राहु का गोचर आपके वाणी भाव में और केतु का गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इस समय थोड़ी पारिवारिक कलह, वाणी दोष और दुर्घटना भी हो सकती है। बाकी ग्रहों का भी आपके जीवन पर प्रभाव होगा जिसका विवरण नीचे प्रस्तुत है।