फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष की दृष्टि से यह सप्ताह है खास, किसे मिलेगा लाभ कौन होगा निराश

Tue, 12 Jul 2016 12:02 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों का संयोग ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से बहुत ही खास है। इसका असर सभी राश‌ियों पर द‌िखेगा कुछ राश‌ियों के ल‌िए जहां ग्रहों की यह स्‍थ‌ित‌ि लाभ और अवसर लाएगी वहीं कुछ राश‌ियों पर व‌िपरीत असर होने से परेशानी बढ़ेगी। आइये देखें क‌ि आपकी राश‌ि पर ग्रहों का इस हफ्ते कैसा प्रभाव है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः इस सप्ताह आपकी व्यस्तताएं बढ़ने के आसार हैं

2 of 13
zodiac sign - फोटो : getty images
इस सप्ताह आपकी व्यस्तताएं बढ़ने के आसार हैं। हालांकि आप अपने आस-पास के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपका आशावादी दृष्टिकोण भी आपके लिये मददगार हो सकता है। व्यवसायी जातक निवेश व नई परियोजनाओं में कोई संभावना देख रहे हैं तो उन पर पुन: विचार करने लिये यह समय बिल्कुल सटीक है। सप्ताहांत पर आपको रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद लेने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आप अपने साथी के सारे गिले शिकवे दूर कर सकते हैं। साथी को कोई आश्चर्यात्मक उपहार देना आपके संबंधों में एक मिठास भर सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सप्ताह बढ़‌िया

3 of 13
वृष
इस सप्ताह आप पर जिम्मेदारियों का कुछ अतिरक्ति बोझ पड़ सकता है। अधिक कार्यों और दायित्वों को पूरा करने के कारण हो सकता है अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलना भी आपके लिये कठिन हो. यदि आपने किसी यात्रा पर जाने का कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम तय कर रखा है तो यह भी किसी कारणवश आपको स्थगित करना पड़ सकता है। लेकिन इतना जरुर है कि हर परिस्थिति में अपनों का साथ आपको चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने के लिये प्रेरित करेगा और तनाव आपको छू नहीं पायेगा। जो जातक अभी करियर के बारे में विचार कर रहे हैं उन्हें अपनी दिशा तय करने के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः कैर‌ियर के मामले में सप्ताह अच्छा है

4 of 13
zodiac sign - फोटो : getty images
यह सप्ताह प्रेम से वंचित अविवाहित जातकों के लिये बहुत शुभ है। हो सकता है आपके जीवन में इस सप्ताह प्यार की बहार आ जाये। जो जातक पहले से प्रेम संबंधों में लिप्त हैं उनमें से कुछ को परिवार की और से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की हरी झंडी मिल सकती है। कैरियर के लिहाज से भी यह सप्ताह आपका अच्छा ही रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने और तय समय पर लक्ष्यों तक पहुंचने में कामयाबी भी आपको मिल सकती है। व्यवसायी जातक नई परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश के लिये समय उचित है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाये तो आपके हालात सामान्य बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कर्कः आपके खर्चे बढ़ेंगे

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
पिछले कुछ समय से यदि आप किन्ही पारिवारिक या सामाजिक दायित्वों से बचते आ रहे हैं तो इस सप्ताह आप पर इन दायित्वों को पूरा करने का दबाव पड़ सकता है। इन्हें नजरअंदाज करना अब आपके लिये मुश्किलें खड़ी कर सकता है इससे आपकी पारिवारिक और सामाजिक साख को नुक्सान हो सकता है बेहतर होगा अपने आपको तैयार करें और मन लगाकर इसे पूरा करने में जुट जायें। दोस्त बड़े काम की चीज होते हैं इस मामले में वे आपके मददगार हो सकते हैं। वहीं कार्यस्थल की अगर बात करें तो सामान्य स्थिति बनी रहेगी। रोमांटिक जीवन का आनंद भी आपके मिलेगा लेकिन आर्थिक रुप से खर्च बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः बाधाओं से घबराएं नहीं, जीवन में सुखद पर‌िवर्तन आएगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए अग्रसर हो सकते हैं। यदि पूर्व में कुछ कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य आपने तय कर रखा है तो उस ओर कदम बढ़ाने के लिये यह सही समय है। हो सकता कुछ रुकावटों का सामना भी आपको इस सप्ताह करना पड़े लेकिन समस्याओं से घबराने या फिर उन्हे नजर अंदाज करने से वे हल नहीं होती उसके लिये उचित कदम उठाने की आवश्यकता होती है। आप अपनी सकारात्मक सोच और आशावादी नजरिये से इसका समाधान निकाल सकते हैं। रोमांटिक जीवन की ओर देखा जाये तो आपको अपने साथी के साथ बिताने के लिये पर्याप्त समय मिल सकता है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः सेहत के मामले में सजग रहना होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यदि पिछले कुछ समय से साथी के साथ या फिर परिवार में किसी से अनबन चल रही है तो इस सप्ताह आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है प्रयासरत रहें। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी इस सप्ताह आपको आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। घर पर मेहमानवाजी के लिये साजो-सामान तैयार रखें आवश्यकता पड़ सकती है। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति जरुर सचेत रहें विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें, कुछ भी अनाप-शनाप खाना आपके लिये हानिकारक हो सकता है।

तुला राश‌िः पूर्व में क‌िए मेहनत का फल म‌िलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
कैरियर के लिहाज से इस सप्ताह आपको कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया यह फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल भी आपको पदोन्नति के रुप में आपको मिल सकता है। रोमांस में भी आप के लिए बहुत कुछ खास होने की उम्मीद की जा सकती है, नए-नए आश्चर्यो से आपका प्रेम जीवन भरा रहने के आसार हैं। हो सकता है कुछ जातक आर्थिक रुप से थोड़े मुश्किलात से गुजर रहे हों, इस सप्ताह आपकी यह गाड़ी भी पटरी पर लौट आने की उम्मीद कर सकते हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः कार्यस्‍थल पर आप छाए रह सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
सफलता कई बार व्यक्ति में अंहकार ले आती है आपको इस सप्ताह इससे बचने की जरुरत है। समय आपके लिये बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। आपके कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने के आसार हैं। अपने क्षेत्र में आप एक सितारे की भांति चमक उठें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है लेकिन यह तभी संभव हो सकेगा जब आप हाथ आये अवसर को भुना सकेंगें। अति आत्मविश्वास से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी जातक बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें सफलता आपसे कुछ कदम की दूरी पर हो सकती है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है।

धनु राश‌िः सप्ताह आपके ल‌िए उम्मीद लेकर आया है

10 of 13
zodiac sign - फोटो : getty images
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय लेकर आ सकता है। नयी उर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुड़ने के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थय के स्तर पर भी पहले से बेहतर और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की उम्मीद की जा सकती है। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। लेकिन ध्यान रखें जहां सफलता आती है वहां विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से खुद को बचाकर रखें और आपसी मेलजोल बनाए रखें। प्रेम सम्बन्ध को लेकर आपके लिए यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहने के आसार हैं। आपको साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है।

मकर राश‌िः जीवन में कुछ सकारात्मक पर‌िवर्तन संभव है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। यदि पिछले कुछ समय से कामकाजी व्यस्तताओं के चलते परिजनों के साथ पर्याप्त समय व्यतीत करने को नहीं मिला है तो इस सप्ताह आप परिजनों की शिकायत दूर कर सकते हैं और भरपूर और अच्छा समय बिताने का अवसर आपको मिल सकता है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन होने का भी योग है जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले जातकों के लिये यह समय बहुत शुभ रहने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना आपके लिये फायदेमंद रह सकता है। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पंहुच सकते हैं साथ ही आपकी कार्यशैली में आये निखार को भी वरिष्ठ अधिकारी दर्ज कर सकते हैं। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। यदि पिछले कुछ समय से सेहत की समस्याओं से आपको झूझना पड़ रहा था तो इस सप्ताह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहने के आसार हैं तो अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंधों में आकर्षण बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः मीन राश‌िः पार‌िवार‌िक उलझन दूर करने के ल‌िए सप्ताह अच्छा है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
यदि पिछले कुछ समय से कोई पारिवारिक मसला उलझा हुआ है तो इस सप्ताह इस मसले को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। तमाम पहलुओं को गहराई से जानने के बाद ही अगला कदम बढ़ाना आपके लिये उचित रहेगा। वहीं कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत करते रहें साथ ही थोड़ी रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम दें तो बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने साथी को कोई आश्चर्यात्मक उपहार देकर अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें